August 13, 2026 | 7 : 44 AM

राज्य न्यूज़

दबिश से पहले मिली सूचना, आरोपी फरार: कानपुर में पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप, निलंबन और जांच के आदेश

by | Jun 23, 2025 | न्यूज़

कानपुर में पांच साल पहले हुए बिकरू कांड से सबक न लेते हुए एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला नवाबगंज क्षेत्र का है, जहां एक वांछित अधिवक्ता अनूप शुक्ला को दबिश से पहले भगाने का आरोप दो पुलिसकर्मियों पर लगा है।

आरोप है कि जागेश्वर मंदिर चौकी इंचार्ज आदित्य बाजपेई और एक सिपाही ने अनूप को दबिश की सूचना पहले ही दे दी, जिससे वह मौके से फरार हो गया। रविवार को इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

यह घटना 12 जून की बताई जा रही है। एसीपी कर्नलगंज अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नवाबगंज निवासी अधिवक्ता अनूप शुक्ला के घर छापा मारा था। अनूप, अधिवक्ता दीनू उपाध्याय उर्फ धीरज के गैंग का कथित सदस्य है, जो जमीन कब्जे और रंगदारी के मामलों में सक्रिय बताया जाता है। दीनू को पुलिस पहले ही पिंटू सेंगर हत्याकांड में जेल भेज चुकी है, और उसके बाद से अनूप फरार चल रहा था।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दबिश से ऐन पहले अनूप को भागते हुए देखा गया, जिससे शक और भी गहरा गया कि उसे पुलिस कार्रवाई की जानकारी पहले ही मिल गई थी।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म