लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स पर 4 रन की रोमांचक जीत हासिल की है। यह कोलकाता की उसके घरेलू मैदान पर लगातार दूसरी जीत है। टीम को पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 विकेट से हराया था।
मंगलवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 239 रन का टारगेट चेज कर रही कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 234 रन ही बना सकी। रिंकू सिंह 15 बॉल पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 61 और वेंकटेश अय्यर ने 45 रन बनाए। दोनों ने 40 बॉल पर 71 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी टूटते हुए कोलकाता की टीम बिखर गई। आकाश दीप और शार्दूल ठाकुर को 2-2 विकेट मिले।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 रनों से हरा दिया है। आखिरी ओवर डाल रहे रवि बिश्नोई ने 19 रन ही दिए, जबकि कोलकाता को 24 रनों की जरूरत थी।

