राज्य न्यूज़

‘जस्सी’ जैसै कोई नहीं, बुमराह ने बराबर किया एक महारिकार्ड

by | Jun 23, 2025 | स्पोर्ट्स

इंग्लैंड और भारत के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 20 जून से लीड्स में हो चुका है| पहले मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके जवाब में भारत ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए 471 रनों का बड़ा स्कोर मेजबानों के सामने रख दिया जिसके जवाब में मेजबानों ने 465 रन बोर्ड पर जमा दिए| भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए बुमराह ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए| तीसरे दिन की समाप्ति तक भारत ने अपनी दूसरी पारी की भी शुरुआत की जो खासी अच्छी नहीं रही| दूसरी पारी में भारत ने दिन की समाप्ति तक 90 पर 2 विकेट खो दिए| आज लीड्स टेस्ट का चौथा दिन है|

बुमराह ने निरन्तर शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए इस बार भी 5 विकेट हॉल अपने नाम किया| चाहे घरेलू जमीन हो या विदेशी वे हर जगह अपना लोहा मनवा ही लेते हैं| लीड्स टेस्ट में पंजा खोलने के साथ ही बुमराह ने भारत के पूर्व महान कप्तान कपिल देव के एक महारिकार्ड की बराबरी कर ली|बता दें कि विदेशी धरती पर टेस्ट में 12 बार ही कपिल 5 विकेट लेने का कारनामा कर पाए हैं और जसप्रीत बुमराह ने उनकी बराबरी कर ली| हालांकि कपिल देव ने अपने करियर में विदेशी जमीन पर 66 टेस्ट मैच खेलें हैं लेकिन बुमराह ने अभी तक 34 टेस्ट ही खेले हैं| साथ बुमराह के 5 विकेट हॉल भारतीय सरजमीन पर भी है|

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म