राज्य न्यूज़

रांची: ऑनलाइन फ्रॉड को देखते हुए भारती एयरटेल की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का किया गया संचालन

by | Jun 21, 2025 | झारखंड, राँची

झारखंड में लगातार बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों को देखते हुए भारती एयरटेल की ओर से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी सिलसिले में एयरटेल के बिहार-झारखंड क्षेत्र के सीईओ सुजय चक्रवर्ती ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता से मुलाकात की। इस बैठक में राज्य में साइबर अपराध की स्थिति, उसके नियंत्रण के उपाय, और तकनीकी सहयोग पर चर्चा की गई।

सुझावों और तकनीकी सहायता के माध्यम से एयरटेल ने झारखंड में 61 लाख से अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहकों को साइबर ठगी से बचाने में सराहनीय प्रगति की है। कंपनी द्वारा विकसित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)-आधारित फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम के जरिए ग्राहकों को रियल टाइम में सुरक्षा प्रदान की जा रही है। यह प्रणाली संदिग्ध गतिविधियों को तुरंत पहचानकर संबंधित यूजर को अलर्ट करती है, जिससे धोखाधड़ी की संभावना को काफी हद तक रोका जा सकता है।

बैठक के दौरान पुलिस और एयरटेल के बीच डेटा सुरक्षा, सूचना साझाकरण और साइबर अवेयरनेस कैंपेन जैसे मुद्दों पर भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। DGP अनुराग गुप्ता ने एयरटेल की इस पहल की सराहना की और कहा कि सरकारी एजेंसियों और निजी कंपनियों के सहयोग से साइबर अपराध पर नियंत्रण संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य पुलिस जनता को साइबर जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इस मुलाकात को राज्य में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म