मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग दिन प्रतिदिन भीषण होती जा रही है| इसे लेकर विश्व दो गुटों में बंट चुका है| अमेरिका और यूरोपीय देश इजरायल के समर्थन में खड़े दिख रहे हैं तो वहीं इस्लामिक देश ईरान को समर्थन देते दिख रहे हैं| ऐसी स्थिति में भारत निष्पक्षता वाली नीति पर हमेशा की तरह कायम खड़ा दिख रहा है|

अब इस बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी दोनों देशों के बीच छिड़ी जंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है|अब एक अंग्रेजी अखबार में लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान भारत का पुराना मित्र रहा है और हमारे साथ गहरे संबंधों से बंधा हुआ है| जम्मू-कश्मीर सहित महत्वपूर्ण अवसरों पर ईरान ने भारत का समर्थन करने का इतिहास रहा है|बता दें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी के इस लेख को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है|

