राज्य न्यूज़

महाराजा अर्जुन सिंह वीरता का एक ऐतिहासिक स्थल, 1858 को चक्रधरपुर कैंप से हुए थे गिरफ्तार

by | Jun 20, 2025 | झारखंड

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित कराईकेला से लगभग 8 किलोमीटर दूर ओटार पंचायत का जोमरो गांव ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह गांव 1857 की क्रांति के दौरान ब्रिटिश हुकूमत की नजर में एक बड़ी चुनौती बन गया था। यह वही भूमि है जहां पोड़ाहाट के महाराज और वीर स्वतंत्रता सेनानी अर्जुन सिंह ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का बिगुल फूंका था।

अर्जुन सिंह ने अपने नायक, खंडाईत, कोल और कुड़मी वीरों के साथ मिलकर एक जनआंदोलन खड़ा किया। दिसंबर 1857 से जनवरी 1858 के बीच जोमरो गांव में एक बड़ी सभा आयोजित की गई, जिसमें आसपास के गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस सभा में लोगों ने ब्रिटिश शासन का विरोध करने और अपने राजा का साथ देने का संकल्प लिया।

राजा अर्जुन सिंह ने अंग्रेजों की दासता स्वीकार करने के बजाय जंगलों में रहकर युद्ध की रणनीति बनानी शुरू कर दी। वे अपने किले और राजमहल को छोड़कर जनता के साथ जंगलों में छिप गए और वहीं से गुरिल्ला युद्ध की तैयारी करने लगे। इस आंदोलन ने अंग्रेजों के लिए भारी परेशानी खड़ी कर दी थी।

जोमरो गांव न केवल एक ऐतिहासिक स्थल है, बल्कि यह झारखंड की वीरता, जनजागरण और आजादी की लड़ाई की प्रेरक भूमि भी है। आज भी यहां के लोग उस संघर्ष को गर्व से याद करते हैं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म