राज्य न्यूज़

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

by | Jun 19, 2025 | झारखंड, राँची

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड में जल्द से जल्द पेसा कानून लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 में अनुसूचित क्षेत्रों में स्वशासन की अवधारणा को साकार करने के लिए पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, यानी पेसा कानून बनाया गया था। देश के 10 राज्यों में यह कानून लागू है, जिनमें झारखंड भी एक है, लेकिन यहां अब तक यह प्रभावी नहीं हो सका है।

रघुवर दास ने अपने पत्र में लिखा कि 2014 से 2019 तक झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार थी और उस दौरान उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री रहते हुए पेसा कानून लागू करने की दिशा में प्रयास शुरू किए थे। वर्ष 2018 में उन्होंने इस कानून की नियमावली तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके तहत उन्होंने 14 विभागों से सुझाव (मंतव्य) मांगे थे और नियमावली के प्रारूप पर चर्चा हो रही थी।

उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि पेसा कानून से आदिवासी समाज को अपने संसाधनों पर अधिकार मिलेगा और गांवों में स्वशासन की भावना मजबूत होगी। इस कानून से ग्राम सभाओं को अधिक अधिकार मिलेंगे और स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी। रघुवर दास ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जनहित और आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए इस कानून को शीघ्र लागू किया जाए।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म