राज्य न्यूज़

आज दो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, लेह जा रहे इंडिगो विमान की दिल्ली वापसी

by | Jun 19, 2025 | न्यूज़

गुरुवार सुबह दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के कुछ देर बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। इस विमान में क्रू सदस्यों सहित कुल 180 लोग सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित वापस लाया गया।

इसी दिन एक और विमान, स्पाइसजेट की फ्लाइट जो हैदराबाद से तिरुपति के लिए रवाना हुई थी, उड़ान भरने के लगभग 10 मिनट बाद ही वापस लौट आई। इस फ्लाइट में कुल 80 यात्री सवार थे। फिलहाल दोनों घटनाओं में किसी यात्री के घायल होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन यात्रियों को असुविधा जरूर हुई।

इन घटनाओं से एक दिन पहले, बुधवार को एअर इंडिया की तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अचानक रद्द कर दी गईं। रद्द की गई फ्लाइटों में दिल्ली से बाली, टोरंटो से दिल्ली और दुबई से दिल्ली आने वाली उड़ानें शामिल थीं।

इसके अलावा, 17 जून को भी एअर इंडिया को बड़ी संख्या में इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी थीं। उस दिन कुल सात फ्लाइटें प्रभावित हुईं, जिनमें अहमदाबाद-लंदन, दिल्ली-पेरिस, दिल्ली-वियना, लंदन-अमृतसर, दिल्ली-दुबई, बेंगलुरु-लंदन और सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाली फ्लाइट शामिल थीं। इन घटनाओं ने यात्रियों के बीच चिंता बढ़ा दी है और विमानन कंपनियों की तकनीकी व प्रबंधन व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म