इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी ने कई सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं| लोग इस भीषण गर्मी से बेहाल हैं| यहां तक कि पशु-पक्षी भी त्रस्त हैं| इस बीच यूपी वासियों के लिए मौसम को लेकर खुशखबरी है| दरअसल प्रदेश के जिलों में भयंकर बारिश के पूरे-पूरे आसार हैं|अगले 2-3 दिनों में यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है| इसके चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है|
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 19 जून को यूपी के गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और बरेली में भारी बारिश हो सकती है|वहीं 20 और 21 जून को पूरे प्रदेश में काले बादल छाए रहेंगे और कहीं -कहीं बारिश देखने को मिल सकती है|

