आगरा के अछनेरा स्थित ग्राम सांधन में मंगलवार को भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो गरीब किसानों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस घटना में सतवीर पुत्र सोरन सिंह की पांच भैंसें और राजेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र अख्तर सिंह की एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
#SamacharPlusOTT #agra
