आगरा के थाना चित्राहाट क्षेत्र के गांव पई में मूंग की फसल काट रहे एक दंपति पर आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी। बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
#SamacharPlusOTT #agra #lightning
