आगरा के थाना न्यू आगरा के सूर्य नगर के बसेरा इंक्लेव में डायल 112 के सिपाहियों ने इंसानियत की मिसाल पेश की। बेटे की शिकायत पर मौके पर पहुंची पीआरवी में तैनात प्रभारी नरेश कुमार और चालक बेताल ने आत्महत्या का प्रयास कर रहे दंपति को खून से लथपथ हालत में पाया। पति को बाथरूम का गेट तोड़कर बाहर निकाला गया जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच गई। आपको बता दें कि रात में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद दोनों ने यह कदम उठाया था।
#SamacharPlusOTT #agra #attempttosuicide
