बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव जानीपुर चंदौस के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सहसवान से शादी में शरीक होकर दिल्ली लौट रही एक स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त होकर आग का गोला बन गई। इस भीषण अग्निकांड में कार में सवार छह लोगों में से पांच की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर एक युवती गुलनाज को घायल अवस्था में बाहर निकाला, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। माना जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।
#samacharplusott #bulandshahr #accidentnews
