संजू सैमसन के आईपीएल 2026 में ट्रेड होने की अटकलें इन दिनों क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में, मलयालम और तेलुगु मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि सैमसन राजस्थान रॉयल्स से हटकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल हो सकते हैं और संजू के मैनेजर ने भी एक CSK फैन पेज की एक इंस्टा पोस्ट को भी लाइक किया ता ये दावा उस पोस्त में दावा किया गया था कि संजू चेन्नई में जल्द ही शामिल हो रहे हैं|

सोशल मीडिया पर संकेत
संजू सैमसन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने एक नई शुरुआत का संकेत दिया। इस पोस्ट के बाद से ही उनके ट्रेड को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट में किसी विशेष टीम या फ्रेंचाइजी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनके फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञ इसे CSK से जुड़ी संभावनाओं के रूप में देख रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स से दूरी
सूत्रों के अनुसार, सैमसन और राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ के बीच मतभेद उत्पन्न हो गए थे। इसके अलावा, फ्रेंचाइजी के प्रबंधन के साथ भी उनके संबंधों में खटास आई, जिससे उन्होंने टीम बदलने का निर्णय लिया । हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अगर ये रिपोर्टस सच होती हैं तो हमें धोनी और संजू फिर साथ एक टीम में खेलते दिख सकते हैं|

