राज्य न्यूज़

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, इलाके में तलाशी अभियान जारी

by | Jun 18, 2025 | छत्तीसगढ़, जगदलपुर

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित मारेडपल्ली के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ ग्रेहाउंड्स फोर्स और नक्सलियों के बीच चल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस ऑपरेशन में ग्रेहाउंड्स फोर्स ने नक्सलियों के तीन बड़े कैडरों को मार गिराया है, जिनमें सेंट्रल कमेटी के सदस्य गजरला रवि और अरुणा शामिल हैं। गजरला रवि पर 40 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था।

मुठभेड़ में मारी गई अरुणा स्पेशल जोनल कमेटी की सदस्य (SZCM) थी और वह नक्सली नेता चलपति की पत्नी बताई जा रही है। अरुणा पर भी सरकार ने 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार, इस ऑपरेशन को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया और इसमें बड़ी कामयाबी मिली है।

यह एनकाउंटर आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम जिले की सीमा के पास हुआ है। जिले के पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन से नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में शांति बहाल करने की दिशा में यह एक अहम कदम है। सुरक्षा बल अभी भी इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं ताकि कोई और नक्सली छिपा न रह जाए।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म