बदायूं में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रेहड़िया गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बिजनौर निवासी 40 वर्षीय अरविंद पुत्र कृपाल को रौंद दिया. हादसे में युवक के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए थे. सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने पीड़ित अरविंद को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया. माना जा रहा है कि ज्यादा खून बहने के कारण उनकी मौत हुई. मृतक की जेब से रोडवेज बस के दो टिकट और तंबाकू का पाउच मिला है. पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
#SamacharPlusOTT #budaun
