बदायूं के मालवीय आवास गृह पर 66 वर्षीय प्रताप सिंह पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. सिविल लाइंस के पंजाबी क्वार्टर नंबर 10 के निवासी प्रताप सिंह का आरोप है कि दबंगों ने उनका घर, मकान और जमीन सब कुछ छीन लिया है. उनका कहना है कि उन्होंने हर अधिकारी से शिकायत की, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला. इसलिए वे पुलिस प्रशासन, तहसील प्रशासन और विद्युत विभाग के खिलाफ भूख हड़ताल पर हैं. प्रताप सिंह ने सिविल लाइंस थाना अध्यक्ष पर भी मोर्चा खोल दिया है और कहा है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी.
#SamacharPlusOTT #budaun #hadtal
