राज्य न्यूज़

Budaun: जेई पर मीटर रीडर से अभद्रता का आरोप, ऑडियो वायरल, मीटर रीडरों का प्रदर्शन

by | Jun 18, 2025 | Shorts

बदायूं में एक जेई द्वारा मीटर रीडर से अभद्रता का मामला गरमा गया है. थाना अलापुर क्षेत्र के रूपामई उर्फ रमनगला गांव में ट्रांसफार्मर में आग लगने की तस्वीर मीटर रीडर प्रेमचंद्र ने बिजली विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया था। जिससे गुस्साए जेई ने फोन पर मीटर रीडर प्रेमचंद से गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इस बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद पीड़ित मीटर रीडर ने जेई के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है. इसके विरोध में सभी मीटर रीडर अभियंता कार्यालय पर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन करते हुए जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे हड़ताल करेंगे।

#SamacharPlusOTT #budaun #juniorengineer

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म