August 15, 2026 | 3 : 01 AM

राज्य न्यूज़

इजरायल के युद्ध में स्टोडियों की छत पर बम धमाका, लाइव शो में बाल-बाल बची एंकर

by | Jun 17, 2025 | अंतरराष्ट्रीय

इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष लगातार चौथे दिन भी जारी है। सोमवार शाम इजराइली वायुसेना ने सेंट्रल ईरान में एक बार फिर एयरस्ट्राइक की। इस बार हमला ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित सरकारी न्यूज चैनल इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) की इमारत पर हुआ। उस समय एक एंकर लाइव शो होस्ट कर रही थी, जो बम धमाके में बाल-बाल बच गई। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें एंकर को घबराकर स्टूडियो से भागते हुए देखा जा सकता है। विस्फोट के बाद स्टूडियो धुएं और मलबे से भर गया। एक व्यक्ति “अल्लाहु अकबर” कहते सुना गया।

इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जारी किया, जिसमें बताया गया कि इजराइली एयरफोर्स ने मिसाइल ले जा रहे कई ट्रकों को निशाना बनाया, जो तेहरान की ओर बढ़ रहे थे।

इससे पहले रविवार रात इजराइल ने ईरानी विदेश मंत्रालय पर हमला किया था, जिसमें 100 से अधिक लोग घायल हुए। 14 जून को इजराइली सेना ने ईरान के रक्षा मंत्रालय पर भी हमला किया था। चार दिनों में कुल 224 लोगों की मौत हुई है और 1,277 से अधिक घायल हुए हैं। वहीं, अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन का दावा है कि मरने वालों की संख्या 406 तक पहुंच चुकी है।

यह संघर्ष तेजी से बढ़ता जा रहा है और दोनों देशों के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस पर गहरी चिंता जता रहा है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म