राज्य न्यूज़

अहमदाबाद से लंदन की एअर इंडिया की फ्लाइट दूसरी बार की गई रद्द

by | Jun 17, 2025 | न्यूज़

अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट लगातार दूसरी बार रद्द कर दी गई है। बीते मंगलवार को अहमदाबाद में हुई प्लेन क्रैश की घटना के बाद, अब तकनीकी खामी के कारण पांच दिन के अंदर यह दूसरी फ्लाइट है जिसे कैंसिल किया गया है। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-159 मंगलवार दोपहर 1:10 बजे लंदन के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन टेकऑफ से कुछ घंटे पहले ही तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके कारण उड़ान रद्द करनी पड़ी।

इससे पहले सोमवार को भी इसी रूट की फ्लाइट डिले होने के बाद रद्द कर दी गई थी। अब आज की फ्लाइट को कल के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा। इस घटनाक्रम से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों में नाराजगी देखी गई। एक यात्री ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “इस तरह जनता को परेशान करना गलत है। हम एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सुनते हैं कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है। अब 250 लोग क्या करेंगे, कहां जाएंगे? एयरलाइंस की तरफ से न तो ठहरने की कोई व्यवस्था है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है।”

एयरलाइंस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन बार-बार फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों में गहरी नाराजगी है। यात्रियों का कहना है कि उड़ान से पहले तकनीकी जांच की प्रक्रिया को और मजबूत करने की जरूरत है ताकि इस तरह की घटनाएं न हों।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म