हरियाणा की जानी-मानी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी- मानी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी को बदमाशों ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया| सोनीपत के खरखोदा में शीतल का गला रेतकर अज्ञात बदमाशों ने शव खांडा गांव के पास रिलायंस नहर में शव पेंक दिया|

बता दें कि शीतल 14 जून से लापता थी|इसलिए पानीपत में शीतल की बहन नेहा ने मतलौडा थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी।पुलिस ने पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है| सोनीपत पुलिस ने बताया कि मॉडल शीतल की बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी|

