मुजफ्फरनगर में पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी सब्जी और फल विक्रेता बनकर लोगों को ठगते थे। इन ठगों ने 50 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया। आरोपी फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर ग्राहकों को सस्ते फल-सब्जी देने का झांसा देते थे। एडवांस पेमेंट लेकर डिलीवरी नहीं करते थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से मोबाइल, फर्जी दस्तावेज और बैंक खातों की जानकारी बरामद हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
#SamacharPlusOTT #onlinefrauds #muzaffarnagar
