कुशीनगर जिले में जमीन कब्जा करने पहुंचे अजय यादव को रोकने गए 20 वर्षीय रवि यादव की दर्दनाक मौत हो गई। रवि ने जब अजय को कब्जा करने से रोका, तो विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अजय ने रवि को जानबूझकर ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। गंभीर रूप से घायल रवि को परिजन तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। तो वहीं मृतक रवि के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। #SamacharPlusOTT
#kushinagar #propertycase
