बदायूं के जिला कारागार में बंद एक सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैदी पिछले कुछ समय से बीमार था और उसकी तबीयत लगातार खराब हो रही थी। उसे बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मौत की जानकारी जेल प्रशासन को दी, जिसके बाद जरूरी कार्रवाई की गई। मृतक कैदी को सजा के दौरान बीमारी ने घेर लिया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
#samacharplusott #deathofprisoner #budaun
