यूपी बीजेपी की आज गाजियाबाद में समन्वय बैठक हुई. इस बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा स्थानीय और क्षेत्रीय पदाधिकारी के साथ-साथ भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, 6 राष्ट्रीय पदाधिकारी और क्षेत्रीय प्रचारक भी मौजूद रहे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में कुल 228 लोग मौजूद रहे.
मीटिंग में यूपी सीएम ने अपनी सरकार की तमाम योजनाओं और काम काज का ब्यौरा दिया और महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी गिनाई जिनमें कुंभ मेले की व्यवस्थाएं, कानून-व्यवस्था, और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई. खासकर 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती को लेकर गहन विचार विमर्श हुआ.

