बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक होमगार्ड की मौत हो गई। दरअसल होमगार्ड ड्यूटी पर साइकिल से जा रहा था, तभी त्रिलोकपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ईको कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे से गांव में शोक की लहर है और लोग तेज रफ्तार वाहनों पर नाराजगी जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#SamacharPlusOTT #accidentnews #homeguard
