वाराणसी के गंगा घाट से, गंगा सेवा निधि द्वारा अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती से पहले घाट पर 1100 दीप जलाकर दीपदान किया गया, और ईश्वर से मृतकों की आत्माओं की शांति की कामना की गई। मां गंगा की आरती में शामिल हजारों श्रद्धालुओं, पर्यटकों और गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
#SamacharPlusOTT #ahmedabadplanecrash #kashi
