खबर आगरा से, जहां ताजगंज के शाहदरा चुंगी स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल के पास आगरा विकास प्राधिकरण ने एक बड़ी कार्रवाई की है। लगभग 3000 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी के निर्माण को ADA के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। सड़क और नाली बनाते हुए की जा रही इस अवैध प्लॉटिंग पर ADA की कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। ये ध्वस्तीकरण आगरा विकास प्राधिकरण अधिनियम 1973 की धारा-27 के अंतर्गत की गई है।
#SamacharPlusOTT #agra #bulldozer
