वाराणसी में एक महिला अपने दो बेटों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन का ड्राइवर हॉर्न बजाता रहा। गांव वाले भी शोर मचाते हुए दौड़े। लेकिन, महिला ने दोनों बच्चों के साथ अपनी जान दे दी। ट्रेन से कटकर महिला, उसके दोनों बेटे टुकड़ों में बिखर गए।
महिला का पति से विवाद हुआ था। जेठ-जेठानी से कहा-सपनी को लेकर पीट दिया था। इससे आहत महिला थाने पहुंची। आरोपियों पर कार्रवाई करने को कहा, लेकिन पुलिसवालों ने उसकी नहीं सुनी। घटना की जानकारी पाकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है। ट्रैक को साफ कराया गया है। ये घटना जंसा थाना क्षेत्र की है।

