लखनऊ में आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठन विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी लखनऊ, प्रयागराज, मेरठ और फिरोजाबाद में कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन करने जा रही है। संजय सिंह ने जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनावों को सीधे जनता द्वारा कराए जाने का स्वागत किया। उन्होंने बदायूं के जिला अस्पताल में नवजात बच्चों की मौत और सुल्तानपुर में गरीबों के घर बिना नोटिस दिए उजाड़ने का मुद्दा उठाते हुए योगी सरकार पर भी निशाना साधा। साथ ही उन्होंने हिंदू-मुस्लिम की राजनीति पर भी टिप्पणी की और दिल्ली में फीस व बस किराया बढ़ने से लोगों की परेशानी का जिक्र किया।
#samacharplusott #lucknow #aamaadmiparty #sanjaysingh
