गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले दीपक कर्दम नाम के युवक ने खुद के अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उसने सट्टेबाजी से जुड़ी गतिविधियों का खुलासा किया था, जिसके बाद 1 जून को अखिल माहेश्वरी और चार अज्ञात युवकों ने उसे लाल रंग की थार गाड़ी में जबरन डालकर अपहरण कर लिया। दीपक के मुताबिक उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया, पीटा गया और हथियार दिखाकर धमकी दी गई कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की तो उसका और उसके परिवार का बुरा अंजाम होगा। पीड़ित ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#SamacharPlusOTT #ghaziabad #betting #kidnapping
