बदायूं के मोहल्ला रबन्ना चौराहे पर मंगलवार को अचानक एक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही धुएं का गुबार उठने लगा और लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और आग लगने का कारण जानने में लगे हुए हैं। साथ ही प्रशासन मामले की कड़ाई से जांच कर रहा है।
#SamacharPlusOTT #budaun #firenews
