हिंदू पंचांग में प्रत्येक माह की दोनों पक्षों शुक्ल और कृष्ण की एकादशी तिथियों को अत्यंत शुभ माना गया है। इन तिथियों पर विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा और व्रत का किया जाता है। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी कहा जाता है।
इस दिन का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व होता है। वर्ष 2025 में यह व्रत 8 अप्रैल को रखा जाएगा। इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की आराधना की जाती हैं, जिससे भक्त को पुण्य की प्राप्ति के साथ-साथ जीवन में सुख-समृद्धि और मानसिक शांति का अनुभव होता है।
ऐसा माना जाता है कि तुलसी माता के नामों का जाप करने से जीवन में सौभाग्य, धन-संपदा, मानसिक शांति और अध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ती होती है। कामदा एकादशी व्रत रखने से न केवल व्यक्ति के पाप क्षय होते हैं, बल्कि उसकी इच्छाएं भी पूर्ण होने लगती हैं।

