उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार को एक तेल के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में खाद्य तेल स्टोर किया गया था, जिससे आग ने और विकराल रूप ले लिया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन गोदाम में रखे तेल और अन्य सामान के जल जाने से करोड़ों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
#SamacharPlusOTT #bulandshahr #shortcircuit
