गोरखपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को अर्धनग्न कर बेरहमी से पीटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना शहर के एक इलाके की है, जहां कुछ लोगों ने युवक को पकड़कर मारपीट की और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसी के साथ एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति कट्टा लहराकर फायरिंग करता दिख रहा है। दोनों वीडियो तेजी से इंटरनेट पर फैल रहे हैं और आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है।
#samacharplusott #gorakhpur #dabang
