लखनऊ की गोमती नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन चेन लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो जेल में गैंग बनाकर बाहर आने के बाद चेन लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। ये स्पोर्ट्स बाइक के शौकीन थे और गोमतीनगर और आसपास के इलाकों में दहशत मचा रखी थी। सीसीटीवी फुटेज और 24 घंटे के भीतर की गई कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने इन लुटेरों को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो बालिग और एक नाबालिग है। पुलिस ने उनके पास से सात चेन, दो लॉकेट और वारदात में इस्तेमाल की गई टीवीएस राइडर बाइक भी बरामद की है।
#SamacharPlusOTT #lucknow
