बुंदेलखंड का नाम रोशन करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़ महोबा पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। क्रांति गौड़ ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम में खेलना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस मुकाम तक पहुंचने में कई दिक्कतें आईं, लेकिन परिवार और कोच के सहयोग से ही यह संभव हो पाया। क्रांति ने बताया कि उन्होंने हाल ही में इंडिया टी-20 मैच खेला है और अब वह इंग्लैंड में इंडिया टीम की तरफ से खेलने के लिए जाने वाली हैं।
#SamacharPlusOTT #Bundelkhand #CricketStar #KrantiGaur #IndianWomenCricketTeam #mahoba
