राजधानी लखनऊ में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में एक साले ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जीजा का अपहरण कर उसकी जमकर पिटाई की और फिर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था। पुलिस जांच में इस हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ, जिसमें साला और उसके दोस्त ही जीजा राहुल के हत्यारे निकले। इस घटना से राहुल के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
#SamacharPlusOTT #Lucknow #MurderMystery #FamilyCrime #PoliceInvestigation #SensationalCrime
