आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर टेढ़ी बगिया के पास पिछले 20 दिनों से पानी को तरस रही महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। पानी न मिलने से परेशान महिलाओं ने हाईवे पर बैठकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। “पानी नहीं तो रास्ता नहीं” के नारे लगाते हुए महिलाओं ने प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ईंट मंडी के पास लंबा जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाया। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में पानी की किल्लत जनआक्रोश का बड़ा कारण बन गई है।
#SamacharPlusOTT #Agra #WaterCrisis #HighwayBlock #PublicProtest #WaterShortage
