पाकिस्तान को एक्पोज करने के बाद विदेश से लौटे देवरिया के बीजेपी सांसद शशांक मणि त्रिपाठी का उनके गृह जनपद में जोरदार स्वागत हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। सांसद ने बताया कि उन्होंने पांच देशों- गयाना, कोलंबिया, पनामा, ब्राजील और अमेरिका में “ऑपरेशन सिंदूर” और “विकसित भारत” पर बात की। उन्होंने खुशी जताई कि उनकी टीम के प्रयासों से कोलंबिया को पाकिस्तान के समर्थन में दिया गया अपना बयान वापस लेना पड़ा और भारत के पक्ष में बयान देना पड़ा। सांसद ने धोती-कुर्ता में व्हाइट हाउस पहुंचने पर भी गर्व व्यक्त किया और कहा कि यह मोदी जी के संस्कृति राष्ट्रवाद का प्रतीक है।
#SamacharPlusOTT #deoria #BJP #operationsindoor
