लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में स्थित जबरेला नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाना गए हुए थे। नदी में गहराई और तेज बहाव के कारण वे संभल नहीं सके और डूब गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह घटना लोगों के लिए एक गंभीर चेतावनी बन गई है।
#SamacharPlusOTT #lucknow #river
