गोरखपुर में एक प्रीतिभोज के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे दो बच्चों समेत कुल नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा उस समय हुआ जब आयोजन स्थल पर खाना तैयार किया जा रहा था। विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। झुलसे सभी लोगों को तुरंत इलाज के लिए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हैं।
#SamacharPlusOTT #gorakhpur #cylinderblast
