आगरा के सूरसदन चौराहे पर मंगलवार को जबरदस्त हंगामा देखने को मिला, जहां आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद परिजनों और अन्य लोगों ने शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की थी। यह मामला थाना हरिपर्वत के सूरसदन चौराहे के पास का है। दरअसल, 1 जून को करकुंज सिकंदरा में एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी और एक व्यक्ति घायल हुआ था, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। मृतक ग्यारह बस्ती संजय पैलेस का रहने वाला था। मुआवजे की मांग पर परिजनों ने हंगामा किया। एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने हंगामा कर रही भीड़ को खदेड़ दिया। #SamacharPlusOTT
#roadaccidentnews #agra #agraaccident
