आगरा में भीषण गर्मी के बीच ताजमहल के पश्चिमी गेट पर लाइन में खड़े एक पर्यटक की हालत बिगड़ गई। परिवार के साथ ताज का दीदार करने आए रायबरेली के इस पर्यटक को ताज सुरक्षा पुलिस की फुर्ती से जीवनदायी उपचार मिला। तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर पर्यटक को अस्पताल भेजा। पर्यटक के परिजनों ने समय पर मदद करने के लिए ताज सुरक्षा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
#SamacharPlusOTT #agra #extremeheat #TajMaha
