दहेज और दहेज प्रताड़ना से जुड़े कई सारे किस्से और मामले रोज खबरों में सामने आते हैं| अब दहेज का एक मामला बेतिया से सामने आया है जहां दहेज में पांच लाख रुपये व बाइक के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप है| मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत सेना वार्ड 38 के रहने वाले परमा महतो की पुत्री सोनी कुमारी ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है|इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष श्यामली कमल ने बताया कि सोनी कुमारी की शिकायत पर उसके पति छोटू कुमार, ससुर नंदलाल चौधरी, सास कोशिला देवी, भैसुर अन्नू चौधरी, प्रशांत चौधरी, सुनील चौधरी, देयादिन बिंदु देवी को नामजद किया है|
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

