बीजेपी के फायरब्रांड नेता और सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को “मुगल शासक का आखिरी बादशाह” बताया। उन्होंने सपा के नारे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी” करार दिया। सोम ने हिंदुओं से एकजुट रहने का आह्वान किया और हर घर में तलवार पहुंचाने की बात कही। उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है और जल्द ही पाकिस्तान को भी खत्म कर देंगे। इसके अलावा, उन्होंने बकरा ईद पर कुर्बानी बंद करने और जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की भी वकालत की।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...
