बदायूं की बिनावर पुलिस ने गौकशी के एक वांछित अभियुक्त नवासे पुत्र असरत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घटपुरी एक्सप्रेसवे के पास पुलिस टीम को देखकर नवासे ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, नकदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया है।
#SamacharPlusOTT #budaun #upnews
