आगरा के थाना जगदीशपुरा पुलिस ने एक बंद कोठी में चल रहे सट्टे के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए दो युवतियों सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सट्टे के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने छापेमार कार्यवाही करते हुए 10 लोगों को हिरासत में लिया है। तो वहीं पुलिस की इस कार्यवाही से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचते ही युवक-युवतियां भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। मौके से 80,000 रूपये नकद और 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
#SamacharPlusOTT #agra #betting
