बुलंदशहर के गुलावठी थाना पुलिस और स्वाट टीम की देर रात गाड़ियों से ACM चोरी करने वाले शातिर बदमाश नईम उर्फ चिकना से मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, एक बाइक और चोरी किए गए ACM बरामद किए हैं। दिल्ली निवासी नईम का लंबा आपराधिक इतिहास है, उस पर दिल्ली में 25 और सिकंदराबाद थाने में 2 सहित कुल 27 मुकदमे दर्ज हैं।
#SamacharPlusOTT #bulandshahr #robbery
