आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के लुहेटा मोड़ पर टेम्पो और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें टेम्पो में सवार कई सवारियां हादसे का शिकार हो गईं। इस भीषण सड़क हादसे में एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने डेड बॉडी रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। जिसके बाद पूर्व विधायक और अन्य समाजसेवी लोग ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटे हुए हैं।
#SamacharPlusOTT #agra #accidentnews
